गरियाबंद | राजिम
गरियाबंद पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस सामूहिक हत्या कांड में पुलिस ने एक ही गांव के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हितेश्वर तारक उर्फ चंदु तारक के रूप में हुई है, जो थाना राजिम का कुख्यात बदमाश था। मृतक के विरुद्ध मारपीट एवं चोरी के कुल 08 आपराधिक प्रकरण तथा 09 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां पूर्व से दर्ज थीं।
🩸 पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि दिनांक 28 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 11 बजे, पुरानी दुश्मनी के चलते सभी आरोपियों ने एक राय होकर मृतक को उसके घर से जबरन बाहर निकाला। इसके बाद कोपरा से बोरसी रोड की ओर ले जाकर लाठी-डंडों एवं पत्थरों से बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
🚔 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी राजिम द्वारा विशेष टीम गठित की गई। प्रार्थी की निशानदेही, तकनीकी साक्ष्यों एवं सघन पूछताछ के आधार पर सभी 11 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया।
⚖️ कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस 2023 की गंभीर धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
👥 गिरफ्तार आरोपी
- करण साहू
- नोहर विश्वकर्मा
- विमलेश साहू
- थानचंद साहू
- सुनील साहू
- शिव साहू
- गजेन्द्र साहू
- लक्ष्मीचंद सतनामी
- भुरू उर्फ ओमप्रकाश सतनामी
- उमाशंकर यादव
- अक्षय साहू
📌 गरियाबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराधियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
🔗 संबंधित समाचार
गरियाबंद को मिला नया पुलिस कप्तान, देवव्रत सिरमौर बने नए एसपी
उदंती एरिया कमेटी का सम्पूर्ण समर्पण — 7 इनामी माओवादी मुख्यधारा में लौटे
Comments
Post a Comment