गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जाँच शिवर का किया गया आयोजन। कार्यक्रम के दौरान बस, आटो, ट्रक एवं अन्य वाहन चालको का नेत्र जाँच किया गया।
गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह में वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण
गरियाबंद: दिनांक 12.01.2026 को पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धिरेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में लितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक नोडल यातायात एवं यातायात टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह (01.01.2026 से 31.01.2026) के अंतर्गत शासकीय एवं गैर शासकीय वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने चालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता की जाँच कर यह सुनिश्चित करना था कि वे सुरक्षित रूप से वाहन संचालन कर सकें, साथ ही दोष, रंग पहचान में समस्या, आँखों की कमजोरी एवं अन्य नेत्र रोगों की समय पर पहचान कर उचित उपचार और परामर्श प्रदान किया जा सके।
नियमित नेत्र परीक्षण से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आती है, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा मिलता है, और चालकों के स्वयं के जीवन एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस शिविर से चालकों में स्वास्थ्य और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
यह भी पढ़ें :
- क्यूरियस फेस्टिवल में नवापारा के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन
- नया सवेरा अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- गरियाबंद में शटल उत्सव बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ
Comments
Post a Comment